1 अक्टूबर 2016 - 18:57
मूसेल, आईएस ने तेरह लोगों को जिंदा दफ़नाया।

मूसेल में आतंकवादी समूह आईएसआईएस ने तेरह लोगों को ज़िंदा ज़िंदा दफ़ना दिया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: मूसेल में आतंकवादी समूह आईएसआईएस ने तेरह लोगों को ज़िंदा ज़िंदा दफ़ना दिया। इस बीच इराक़ के पूर्वी प्रांत दियाला की प्रांतीय परिषद के सदस्य अहमद अल रबीई ने भी बताया है कि आतंकवादी समूह आईएसआईएस ने शुक्रवार को बअक़ूबा के पूर्वोत्तर में तीन इराकी शरणार्थी परिवारों के घरों को विस्फोटक से उड़ा दिया।
उधर बग़दाद के दक्षिण में स्थित मदाएन शहर में एक आतंकवादी बम विस्फोट में एक आम नागरिक मारा गया और 6 अन्य घायल हो गए।